Monday, October 19th, 2026

मुरैना- कलेक्टर ने 9 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

मुरैना
कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की बैठक में 9 अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये कारण बताओ नोटिस, वेतनवृद्धि तथा वेतन काटने के निर्देश दिये हैं।

नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की बैठक के दौरान कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अधिकारी ऐसे शब्द इस्तेमाल न करें कि देखता हूं, दिखवाता हूं या निर्देश दे दिये हैं। निर्देश देने का काम सिर्फ और सिर्फ भोपाल का होता है। जिलों में बैठे हुये एचओडी का कार्य धरातल पर दिखे और उनको मूर्त रूप देना चाहिए। इस बैठक में 9 अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये कारण बताओ नोटिस, वेतनवृद्धि तथा वेतन काटने के निर्देश दिये हैं।

इस बैठक में सीएमएचओ डाॅ बांदिल की एक वेतन वृद्धि रोकने तथा तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए, क्योंकि शासन के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिले में प्रतिदिन 300 लोगों का कोविड टेस्ट करने के निर्देश डॉ बांदिल को दिए गए थे। लेकिन यह आंकड़ा 250 प्रतिदिन ही किया गया। इसके अलावा जिन लोगों को वैक्सीन लगनी थी उनका कार्य भी शत-प्रतिशत नहीं था। इसके साथ ही मुरैना जिले में सात टीकाकरण केन्द्रों पर 3600 लोगों को वैक्सीन लगानी थी, जिसमें मात्र 2401 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। समस्त एसडीएम को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिये।

 

#कारण बताओ नोटिस

Source : Agency

पाठको की राय